इंडियन आर्मी महिला भर्ती 2021 – 100 सैनिक जनरल ड्यूटी (महिला मिलिट्री पुलिस) रैली वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 20 जुलाई 2021

इंडियन आर्मी महिला भर्ती

Indian Army Mahila Bharti 2021 – इंडियन आर्मी (भारतीय सेना) ने महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती 2021 हेतु रैली अधिसूचना जारी की है। इंडियन आर्मी द्वारा सैनिक जनरल ड्यूटी (महिला मिलिट्री पुलिस) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु योग्य अविवाहित महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस इंडियन आर्मी महिला भर्ती 2021 के तहत 100 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनको भरने के लिए इंडियन आर्मी महिला रैली भर्ती 2021 का आयोजन अंबाला, लखनऊ, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग में किया जायेगा। उम्मीदवारों को उनके गृह जिलों के आधार पर स्थान आवंटित किया जाएगा। रैली कार्यक्रम के लिए एडमिट कार्ड पंजीकृत ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी महिला आर्मी भर्ती 2021 के लिए इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) के माध्यम से 06 जून 2021 से 20 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इस इंडियन आर्मी गर्ल्स रिक्रूटमेंट 2021 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत दिए गए भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध है।

इंडियन आर्मी महिला भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : भारतीय सेना, भारत सरकार।
  • भर्ती का नाम : महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती 2021.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 100 पद।
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स।
  • आवेदन करने की तिथि : 06 जून 2021 से 20 जुलाई 2021 तक।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.joinindianarmy.nic.in

इंडियन आर्मी महिला वैकेंसी 2021 विवरण :

पद का नाम रिक्त पदों की संख्या वेतनमान
सैनिक जनरल ड्यूटी (महिला मिलिट्री पुलिस) 100 इंडियन आर्मी के नियमों के अनुसार

महिला आर्मी भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से मैट्रिक/ 10 वीं/ एसएसएलसी 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए तथा प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त किये हों।

शारीरिक मानक : महिला सैन्य पुलिस भर्ती 2021 के लिए शारीरिक मानक निम्न प्रकार होना चाहिए :

शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण ऊंचाई (सेमी) वजन (किलो)
  • 1.6 किलोमीटर दौड़ 7 मिनट 30 सेकेंड में।
  • लम्बी कूद : 10 फीट।
  • ऊँची कूद : 3 फीट।
152 से.मी. ऊंचाई और उम्र के अनुपात में।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 171/2 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 01 अक्टूबर 2000 से 01 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

इंडियन आर्मी चयन प्रक्रिया : इस इंडियन आर्मी महिला रैली भर्ती 2021 में महिला मिलिट्री पुलिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक स्वास्थ्य, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

इंडियन आर्मी महिला भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार इंडियन आर्मी गर्ल्स रिक्रूटमेंट 2021 के लिए इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट यानि www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से दिनांक 06 जून 2021 से 20 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।

इंडियन आर्मी महिला रैली 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि : 06 जून 2021.
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 20 जुलाई 2021.

Indian Army Mahila Bharti 2021 – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
ऑफिसियल अधिसूचना PDF लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक पंजीकरण | लॉगिन करें (Active on 06 Jun 2021)
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहीं सभी महिला भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती 2021 ( Indian Army Mahila Bharti 2021 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए इंडियन आर्मी की अधिकृत वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) विजिट करें।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*